Bilaspur history-sheeter arrested : अमलेश्वर में चोरी की वारदात का खुलासा, बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर साथियों सहित गिरफ्तार, छह आरोपी जेल भेजे गए

Bilaspur history-sheeter arrested : अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिलासपुर से चोरी करने आए हिस्ट्रीशीटर रितेश उर्फ लुटू पांडे सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के जेवर और बुलेट बाइक बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18-19 मई की दरम्यानी रात कबीर नगर निवासी मुकेश देवांगन के सूने मकान में चोरी हुई थी। परिवार के साथ चंगोराभाठा गए मुकेश जब 19 मई की सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से करीब 1.90 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच में पता चला कि सरकंडा, बिलासपुर का निगरानी बदमाश रितेश पांडे अपने साथी सोहन पटेल के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घटना के दिन अमलेश्वर में मौजूद था। दोनों को बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बात कबूली। उनके साथ लक्की यादव भी शामिल था, जो फिलहाल फरार है। (Bilaspur history-sheeter arrested)
पूछताछ में सामने आया कि चोरी का सोना संतोषी गोस्वामी के माध्यम से सुखनंदन सोनी को बेचा गया। बाकी सामान रितेश ने अपने पिता विनय पांडे और सोहन ने अपने रिश्तेदार रमेश पटेल के पास छिपाकर रखा था। (Bilaspur history-sheeter arrested)
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 51.430 ग्राम सोना (कीमत ₹3.56 लाख), 466 ग्राम चांदी (₹2.30 लाख), और एक बुलेट बाइक (₹1.50 लाख) बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश उर्फ लुटू पांडे, सोहन पटेल, सुखनंदन लाल, विनय पांडे, रमेश पटेल और संतोषी गोस्वामी शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी लक्की यादव की तलाश जारी है। (Bilaspur history-sheeter arrested)
यह भी पढ़ें :- Balrampur culvert collapse: बलरामपुर के शंकरगढ़ में टूटी पुलिया, पिकअप वाहन का अगला हिस्सा धंसा; हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश



