Raigarh suicide case : युवक ने खा लिया ज़हर, पीछे छोड़ गया सुसाइड नोट… गांव के 5 लोगों को बताया जिम्मेदार

Raigarh suicide case: पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम आरमुड़ा में एक 27 वर्षीय युवक ने मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 29 मई 2024 की है। ग्राम आरमुड़ा निवासी सुशील भूमिया ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायगढ़ लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक सूचना चक्रधरनगर थाना से प्राप्त कर पुसौर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 49/2024 धारा 174 के तहत जांच शुरू की थी। (Raigarh suicide case)
जांच के दौरान परिजनों और गवाहों के बयान में खुलासा हुआ कि मृतक सुशील ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा मानसिक उत्पीड़न की बात लिखी गई थी। परिजनों ने भी पुष्टि की कि गांव के ही कुछ लोग लंबे समय से सुशील को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। (Raigarh suicide case)
साक्ष्य और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 3 जून 2025 को धारा 306 और 34 भादंवि के तहत अपराध क्रमांक 161/2025 दर्ज किया। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सब्या भूमिया (25), दिलीप भूमिया (24), बालमुकुंद नायक (55), लवकुमार महापात्र (81) और राजेश भूमिया (28) शामिल हैं, सभी ग्राम आरमुड़ा के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। (Raigarh suicide case)
पुलिस ने सभी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :- fake insurance policy : फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की ठगी, आरोपी निकेश पांडेय रायपुर से गिरफ्तार



