बस्तर में जंगल कटाई पर आठवले का सख्त संदेश, बोले – “कटाई होगी तो पिटाई भी होगी”
Deforestation in Bastar : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले (Union Minister of State Ramdas Athawale) ने बस्तर क्षेत्र में अवैध जंगल कटाई (Deforestation in Bastar) को लेकर तीखा बयान दिया है। अपने विशेष तुकबंदी भरे अंदाज़ में उन्होंने कहा, “अगर जंगल में कोई कर रहा कटाई है, तो करनी पड़ेगी पिटाई…”। मंत्री आठवले ने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कटाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस संबंध में वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़े :- खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों को शेयर बाजार में निवेश की मिली अनुमति, पढ़ें पूरी खबर
रामदास आठवले संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे हैं। अपने प्रवास के दौरान वे राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में ठहरे और पत्रकारों से बातचीत की। मंत्री ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके तहत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग
मंत्री आठवले ने निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा, “आज सरकारी विभागों का निजीकरण हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि प्राइवेट सेक्टर में भी पिछड़े वर्गों और दलितों को आरक्षण मिले, ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके।”
राहुल गांधी पर हमला, मोदी का बचाव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आठवले ने कहा कि उन्हें कभी प्रधानमंत्री बनने का अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी चाहे जितना भी पीएम मोदी पर हमला करें, उसका कोई असर नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बॉडी’ बहुत मजबूत है, विपक्ष के हमलों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। (Deforestation in Bastar)



