Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : जन्मदिन की पार्टी में खूनी संघर्ष: दोस्त के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या

Chhattisgarh Crimes News ; छत्तीसगढ़ के दुर्ग सहर के सोमनी थाना क्षेत्र के देवादा स्थित “हमारा ढाबा” में सोमवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो गुटों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रशांत तिवारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिलाई के मैत्रीकुंज, रिसाली का निवासी था। प्रशांत के पिता विधानचंद्र तिवारी, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

यह भी पढ़े :- CBI Raid : मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए रिश्वत, तीन डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार

पार्टी के बीच हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे प्रशांत अपने 5-6 दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए “हमारा ढाबा” पहुंचा था। उसी समय वहां रुआबंधा क्षेत्र के कुछ युवक भी पार्टी कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई और फिर चाकूबाजी में बदल गई।

चाकू से किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

विवाद के दौरान एक युवक ने प्रशांत पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत के सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से रात में खुले ढाबों और अनियंत्रित पार्टी आयोजनों पर कार्रवाई की मांग की है। (Chhattisgarh Crimes News )

पुलिस का बयान

सोमनी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। (Chhattisgarh Crimes News )

Back to top button
error: Content is protected !!