Cyber crime India : डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बी.फार्मा की छात्रा से 58,500 रुपये की ठगी
Cyber crime India : भिलाई के शंकराचार्य कॉलेज जुनवानी में बी.फार्मा की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय छात्रा गुंजन चंद्राकर से एक साइबर ठग ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 58,500 रुपये की ठगी कर ली। आरोपित ने खुद को भोपाल साइबर सेल का कर्मचारी बताकर कॉल किया और छात्रा को मानसिक रूप से डराकर किस्तों में रकम वसूल की।
घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📞 कैसे दिया गया घटना को अंजाम
प्रार्थिया उतई थाना क्षेत्र के आमालोरी की रहने वाली है और फिलहाल भिलाई के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। 28 जून को उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को भोपाल साइबर सेल का अधिकारी बताया और कहा कि उसके नाम से साइबर थाने में एफआईआर दर्ज है। (Cyber crime India)
आरोपित ने दावा किया कि उसके पास छात्रा का एडिट किया हुआ निजी वीडियो और फोटो है। डराते हुए कहा गया कि यदि उसने 18,500 रुपये नहीं दिए तो पुलिस उसके घर आकर डिजिटल अरेस्ट करेगी। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के मोबाइल पर एक QR कोड भेजा, जिसमें उसने पहले 2,000, फिर 7,000 और फिर 9,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद वीडियो डिलीट कराने के नाम पर 28,000 रुपये और मांगे गए। छात्रा ने अपनी सहेलियों गोमती और मनीषा से पैसे लेकर अलग-अलग QR कोड में राशि ट्रांसफर की। बाद में आरोपी ने केस खत्म कराने के नाम पर 35,000 रुपये की और मांग की, जिसमें से छात्रा ने 12,000 रुपये और भेज दिए। (Cyber crime India)
🚨 बहन की सलाह से टूटा भ्रम
जब ठग बार-बार पैसे मांगता रहा तो छात्रा ने इस बारे में अपनी बहन को बताया। बहन ने बताया कि यह एक साइबर फ्रॉड है। इसके बाद छात्रा ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। (Cyber crime India)
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh crime news : 12 साल के बच्चे से दुष्कर्म मामले में आरोपी को उम्रकैद, 132 दिन में आया फैसला



