Baranwapara Wildlife Sanctuary : बारनवापारा में तेंदुए ने 4 चीतलों का शिकार किया, वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता

Baranwapara Wildlife Sanctuary : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के बारनवापारा अभयारण्य में एक तेंदुए ने चार चीतलों का शिकार कर दिया। यह घटना 2 जुलाई को रामपुर चरागाह के कक्ष क्रमांक 127 और 112 में हुई, जहां दो नर और दो मादा चीतल तेंदुए के शिकार बने।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील खोपड़ागे और डिप्टी रेंजर गोपाल वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने चारों मृत चीतलों को जंगल के भीतर एक सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया, ताकि अन्य शिकारी जानवर उनके शवों को नुकसान न पहुंचाएं। (Baranwapara Wildlife Sanctuary)
तेंदुओं की संख्या में इजाफा : बारनवापारा अभयारण्य में बीते कुछ वर्षों में वन्य प्राणियों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। विशेष रूप से तेंदुओं की आबादी में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे शिकार की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। (Baranwapara Wildlife Sanctuary)
आम नागरिकों के लिए सतर्कता की अपील : रामपुर क्षेत्र में काले हिरण और चीतल जैसे जानवर मुख्य मार्गों पर अक्सर नजर आते हैं। ऐसे में वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें और वन्य प्राणियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। (Baranwapara Wildlife Sanctuary)
यह भी पढ़ें :- रायगढ़ तमनार प्रवास के दौरान ग्राम रसनी पहुंचे भूपेश बघेल, कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत



