Google Analytics —— Meta Pixel

एक परिवार की सेवा करने वाले कांग्रेस नेता नहीं समझेंगे प्रशिक्षण का महत्व : अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव  (Deputy Chief Minister Arun Saw) ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में कहा कि, देश में नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की तरक्की और बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए हैं, जबकि कांग्रेस शासनकाल के 57 वर्षों में इतने कार्य नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ शोषण किया, उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कुछ नहीं किया। आज मोदी सरकार और साय सरकार आदिवासियों की तरक्की के लिए कार्य कर रही है, इसलिए कांग्रेसियों को दर्द हो रहा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ को मिलेगी बायोटेक्नोलॉजी में नई उड़ान, रायपुर में स्थापित होगा इंक्युबेशन हब

साव (Deputy Chief Minister Arun Saw) ने कहा कि, परिवारवादी पार्टी कांग्रेस प्रशिक्षण का अर्थ नहीं समझेगी। प्रशिक्षण वर्ग जनसंघ के समय से ही भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। पार्टी में छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग होता है। ये एक योग्य और सक्षम सामाजिक कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है। केवल एक परिवार की सेवा करने वाले कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण का महत्व कभी पता नहीं चलेगा।

साव (Deputy Chief Minister Arun Saw) ने कांग्रेस सरकार की शराब घोटाले पर कहा कि, ईडी लगातार जांच कर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। प्रदेश में क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का शराब घोटाला किया गया। भाजपा सरकार ने ही मामले का उजागर किया और इसमें संलिप्त किसी भी आरोपियों को नहीं बख्शेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!