Vice Chancellor appointment controversy : उद्यानिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, राज्य शासन से मांगा जवाब
Vice Chancellor appointment controversy : छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में कुलपति (Vice Chancellor) की नियुक्ति को लेकर विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। कुलपति पद पर डॉ. आर.आर. सक्सेना की नियुक्ति को चुनौती देते हुए डॉ. अवनिन्द्र कुमार सिंह ने याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने राज्य शासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिकाकर्ता का आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में योग्यता और अनुभव को नजरअंदाज किया गया है तथा चयन समिति ने पारदर्शिता का पालन नहीं किया। याचिका में मांग की गई है कि चयन प्रक्रिया की समीक्षा की जाए और योग्यतम अभ्यर्थी को कुलपति नियुक्त किया जाए।
कैसे हुई नियुक्ति?
दुर्ग जिले के पाटन में स्थित इस यूनिवर्सिटी की स्थापना राज्य सरकार ने उद्यानिकी और वानिकी क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। प्रारंभिक तौर पर IAS महादेव कावरे को कार्यकारी कुलपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया, और तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन हुआ। (Vice Chancellor appointment controversy)
चयन समिति को 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 नामों का पैनल बनाकर राज्यपाल सचिवालय को भेजा गया। अंततः डॉ. आर.आर. सक्सेना को कुलपति नियुक्त किया गया।
चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि चयन समिति ने न तो अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का तुलनात्मक मूल्यांकन किया, न ही मेरिट के आधार पर अंक प्रदान किए। याचिका में कहा गया है कि आवेदनों की स्क्रूटनी में निष्पक्षता नहीं बरती गई और पूरी प्रक्रिया अपारदर्शी रही। (Vice Chancellor appointment controversy)
डॉ. सिंह का दावा है कि यदि योग्यता, अनुभव और अन्य शैक्षणिक मापदंडों का तुलनात्मक परीक्षण किया जाए तो वह अन्य सभी उम्मीदवारों की तुलना में अधिक योग्य हैं।
हाईकोर्ट ने इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद राज्य शासन और विश्वविद्यालय से जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई की तारीख नियत की है। (Vice Chancellor appointment controversy)
यह भी पढ़ें :- DSP wife birthday stunt : DSP की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंट, हाईकोर्ट सख्त: चीफ सेक्रेटरी से मांगा शपथपत्र



