Google Analytics —— Meta Pixel

DSP wife birthday stunt : DSP की नीली बत्ती गाड़ी पर स्टंट, हाईकोर्ट सख्त: चीफ सेक्रेटरी से मांगा शपथपत्र

DSP wife birthday stunt : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में डीएसपी की नीली बत्ती वाली गाड़ी पर स्टंट कर जन्मदिन मनाने के वायरल वीडियो पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने वीडियो और मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव (Chief Secretary) से इस मामले में की गई कार्रवाई का विवरण शपथपत्र (affidavit) के साथ मांगा है। मामले की अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।

क्या है मामला?

मामला डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी फरहीन से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में फरहीन और कुछ अन्य महिलाएं नीली बत्ती लगी कार (XUV 700) की बोनट पर बैठकर बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। यह वीडियो सरगवां पैलेस होटल, अंबिकापुर का बताया जा रहा है, जहां फरहीन का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वीडियो में महिलाएं गाड़ी के गेट, सनरूफ और डिक्की से बाहर झांकते और स्टंट करते दिखाई दीं।

बताया गया है कि यह गाड़ी डीएसपी तस्लीम आरिफ की निजी है और उस पर नीली बत्ती लगी हुई थी। फरहीन अपने मायके अंबिकापुर आई थीं और बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान यह वीडियो शूट कर वायरल किया गया। गाड़ी बलरामपुर जिले में तैनात डीएसपी तस्लीम आरिफ की बताई गई है। (DSP wife birthday stunt)

पुलिस ने दर्ज की FIR, लेकिन आरोपी स्पष्ट नहीं

वीडियो वायरल होने के बाद गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच की और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177, 184 और 281 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि वाहन लापरवाही से चलाया गया और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाला गया। गाड़ी (क्रमांक CG 15 EF 3978) के ड्राइवर ने दरवाजे, सनरूफ व डिक्की खोलकर वाहन चलाया, जो कानून का उल्लंघन है। (DSP wife birthday stunt)

हालांकि, एफआईआर में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आरोपी कौन है। इस मामले में कार्रवाई की धीमी रफ्तार और जिम्मेदारी तय न होने पर अब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। (DSP wife birthday stunt)

यह भी पढ़ें :- DSP wife birthday stunt : डीएसपी की पत्नी का नीली बत्ती वाली गाड़ी पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल; कांग्रेस का तंज—”इनके लिए नहीं नियम-कायदे”

Back to top button
error: Content is protected !!