Google Analytics —— Meta Pixel

Politics of Chhattisgarh ; कांग्रेस ने सिर्फ लूटा, अब विचारधारा भी नहीं बची: भाजपा विधायक राजेश मूणत का तीखा हमला

Politics of Chhattisgarh :  छत्तीसगढ़ की राजनीति इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई हुई है। रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल जनता को भटकाने का काम करती है, और अब पार्टी में विचारधारा जैसा कुछ नहीं बचा है।

यह भी पढ़े :- नवा रायपुर को बनेगा देश का आदर्श स्मार्ट सिटी, मुख्यमंत्री साय ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

विधायक मूणत ने कहा, “कांग्रेस सरकार के दौरान योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश को लूटा गया। पूरी पार्टी एक गिरोह की तरह काम कर रही थी, जिसने प्रदेश का पैसा अपनी तिजोरी में भरा।” उन्होंने कांग्रेस में भीतरूनी गुटबाजी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि “कांग्रेस के हालात इतने खराब हैं कि उनके अधिवेशन में पीसीसी चीफ की तस्वीर तक नहीं लगाई गई।”

छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है

राजेश मूणत ने कांग्रेस की “किसान-जवान-संविधान” जनसभा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। खड़गे जी अब अपनी जमीन तलाशने प्रदेश आ रहे हैं। उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने कैसे भ्रष्टाचार किया।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता आज जेल में हैं या फरार हैं, और जनता खासकर किसान और युवा कांग्रेस से नाराज़ हैं। ऐसे में कांग्रेस को आत्ममंथन करने की ज़रूरत है। (Politics of Chhattisgarh)

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

मूणत ने भाजपा के आगामी तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। शिविर में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, कार्यकर्ताओं के आचरण और जनसंपर्क की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। (Politics of Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!