ट्रंप का टैरिफ बम : चीन, जापान, कोरिया सब फंसे… भारत को क्या मिला फायदा? अगस्त से 14 देशों पर 25 से 40% तक टैक्स
ट्रंप का टैरिफ बम : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नौ जुलाई को लागू होने वाले टैरिफ को एक अगस्त तक टाल दिया है। यह निर्णय अमेरिका के व्यापारिक साझेदार देशों के साथ नए व्यापार समझौते की कोशिश के तहत लिया गया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि वे हर देश के लिए अलग व्यापार योजना बना रहे हैं, ताकि अमेरिका को सबसे बेहतर सौदा मिल सके।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने बताया कि दक्षिण कोरिया और जापान समेत 12 देशों को टैरिफ से जुड़े पत्र भेजे जाएंगे। ट्रंप ने सोमवार को दुनिया के 14 देशों को स्वयं द्वारा हस्ताक्षरित व्यापार पत्र भेजते हुए टैरिफ बम फोड़ा। सबसे पहले टैरिफ लेटर जापान और कोरिया को भेजा गया, जिन पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया गया है। इसके अलावा म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आयात होने वाले उत्पादों पर भी नए सिरे से टैरिफ का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें :- Bhilai road accident : अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवविवाहित दंपती की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम
1 अगस्त से लागू होंगे टैरिफ
इन पत्रों में बताया गया है कि 1 अगस्त से इन देशों से आयात पर 25% से लेकर 40% तक टैक्स (ट्रंप का टैरिफ बम) लगेगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी इस फैसले की जानकारी साझा की। ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं को लिखे पत्र में कहा कि यह 25% टैक्स उस व्यापार घाटे को पूरी तरह खत्म नहीं करता जो अमेरिका इन देशों के साथ झेल रहा है।
भारत को टैरिफ से फिलहाल राहत
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत पर फिलहाल कोई नया टैरिफ नहीं लगाया गया है। इसके उलट, उन्होंने कहा कि India-US Trade Deal के हम बहुत करीब हैं। ट्रंप ने रॉयटर्स से कहा कि हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब हैं। हमने ब्रिटेन और चीन के साथ डील की है। जिन देशों को टैरिफ लेटर भेजा गया है, उनके साथ मुलाकात के बावजूद सौदा संभव नहीं लग रहा था, इसलिए उन्हें पत्र भेजा गया।
हालांकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत लंबे समय से चल रही है लेकिन अंतिम निर्णय अब तक नहीं हो सका है। अमेरिका चाहता है कि भारत उसके कृषि और डेयरी उत्पादों के आयात पर टैरिफ में कटौती करे और ऑटोमोबाइल सेक्टर समेत अन्य क्षेत्रों को भी अधिक खोलें। वहीं भारत सरकार कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर किसी भी समझौते के पक्ष में नहीं है।
अमेरिका में निर्माण पर नहीं लगेगा टैक्स
ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर ये देश अमेरिका में ही उत्पाद बनाते हैं, तो उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये देश बदले में अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाते हैं, तो अमेरिका भी उसी अनुपात में शुल्क (ट्रंप का टैरिफ बम) बढ़ाएगा। यह फैसला ट्रंप की अप्रैल में घोषित ‘Liberation Day’ टैरिफ नीति का विस्तार है। पहले से ही जापान पर 24% और दक्षिण कोरिया पर 25% शुल्क लगाया गया था। ट्रंप द्वारा लगाए गए ये टैरिफ अमेरिका के पिछले 100 वर्षों में सबसे ऊंचे शुल्कों में से एक माने जा रहे हैं।
पहले की घोषणा के बाद बाजार में अस्थिरता
जब टैरिफ (ट्रंप का टैरिफ बम) की शुरुआत में घोषणा हुई थी, तो वॉल स्ट्रीट में बिकवाली शुरू हो गई थी जिससे अमेरिकी बाजारों में भारी अस्थिरता आई थी। इसी को देखते हुए ट्रंप ने पहले तीन महीने की मोहलत दी थी, जिसे अब बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया है।
किन-किन देशों पर कितना टैरिफ? (ट्रंप का टैरिफ बम)
- देश नया टैरिफ (%)
- जापान 25%
- दक्षिण कोरिया 25%
- म्यांमार 40%
- लाओस 40%
- दक्षिण अफ्रीका 30%
- कजाकिस्तान 25%
- मलेशिया 25%
- ट्यूनीशिया 25%
- इंडोनेशिया 32%
- बोस्निया 30%
- बांग्लादेश 35%
- सर्बिया 35%
- कंबोडिया 36%
- थाईलैंड 36%



