छत्तीसगढ़ में ‘फेनाइटोइन सोडियम इंजेक्शन’ के वितरण पर पूर्ण रोक
मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए मेडिकल कॉर्पोरेशन का बड़ा फैसला

Phenytoin Sodium Injection ; छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए फेनाइटोइन सोडियम इंजेक्शन (Phenytoin Sodium Injection) के वितरण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह दवा सिस्टोग्राम लैबोरेट्रीज लिमिटेड द्वारा आपूर्ति की गई थी और गुणवत्ता परीक्षण में दो बार अमानक (Not of Standard Quality) पाई गई है।
यह भी पढ़े :- ट्रंप का टैरिफ बम : चीन, जापान, कोरिया सब फंसे… भारत को क्या मिला फायदा? अगस्त से 14 देशों पर 25 से 40% तक टैक्स
ड्रग स्टोर ऑफिसर का आदेश:
कॉर्पोरेशन के ड्रग स्टोर ऑफिसर द्वारा जारी आदेश में सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिया गया है:

इस इंजेक्शन (Phenytoin Sodium Injection)का किसी भी रूप में वितरण न किया जाए।उपयोग में आई या स्टॉक में मौजूद दवाओं को तत्काल प्रभाव से गोदाम में वापस करें।
फेनाइटोइन सोडियम इंजेक्शन क्यों है महत्वपूर्ण?
यह दवा मुख्य रूप से उपयोग की जाती है: मिर्गी के झटकों (Seizures) को रोकने में व सिर की चोट के बाद झटकों की रोकथाम के लिए।
यह दवा गंभीर न्यूरोलॉजिकल मरीजों को दी जाती है और इसके गुणवत्ता में त्रुटि होना जानलेवा हो सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी
- अगली सूचना तक इस दवा का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।
- किसी भी अस्पताल, मेडिकल स्टोर या यूनिट में इसे डिस्पेंस न किया जाए।
- आदेश की अवहेलना पर संबंधित इकाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है। राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों को निर्देश है कि वे दवा की वापसी की प्रक्रिया तुरंत पूरी करें और विभागीय दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। (Phenytoin Sodium Injection)



