Google Analytics —— Meta Pixel

Cyber fraud Kondagaon : 11 राज्यों में साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार, फरसगांव पुलिस ने खोला फोर-लेयर फ्रॉड नेटवर्क

Cyber fraud Kondagaon : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की फरसगांव पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इंटरस्टेट साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो गरीब और बेरोजगार लोगों के बैंक अकाउंट को किराए पर लेकर उसमें करोड़ों की ब्लैकमनी ट्रांसफर कर रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपी “म्यूल अकाउंट्स” के जरिए अवैध पैसों की हेराफेरी कर रहे थे। फरसगांव पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए चार स्तरों तक पहुंच बनाई और हाई-टेक तरीके से काम कर रहे इस गैंग की परतें खोलीं।

यह भी पढ़ें :- Celebrity privacy issue : श्रद्धा कपूर और बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, रवीना टंडन ने उठाया प्राइवेसी का मुद्दा

11 राज्यों में दर्ज हैं 17 मामले, 1.70 करोड़ की ठगी

Cyber fraud Kondagaon : पुलिस जांच में पता चला कि इस गिरोह के खिलाफ 11 राज्यों के 17 अलग-अलग शहरों में कुल 1.70 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड केस दर्ज हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस नेटवर्क के तीन लेयर तक के सदस्य कभी भी चौथे लेयर के व्यक्ति से आमने-सामने नहीं मिले थे। उनका संपर्क सिर्फ व्हाट्सएप कॉल के जरिए होता था।

फरसगांव पुलिस की तीन टीमों ने किया ऑपरेशन

Cyber fraud Kondagaon: एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि कोंडागांव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। फरसगांव थाने में चार म्यूल अकाउंट से संबंधित शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिनकी जांच के लिए टीमें बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग-भिलाई भेजी गईं।

पहली गिरफ्तारी भावेश तारम की हुई, जिसकी पूछताछ के बाद दूसरे और तीसरे स्तर के आरोपियों की जानकारी मिली। इस आधार पर पुलिस ने और अपराध दर्ज कर एक बड़े साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया। (Cyber fraud Kondagaon)

Back to top button
error: Content is protected !!