Google Analytics —— Meta Pixel

Celebrity privacy issue : श्रद्धा कपूर और बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का फ्लाइट वीडियो वायरल, रवीना टंडन ने उठाया प्राइवेसी का मुद्दा

Celebrity privacy issue : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गईं हैं, इस बार वजह बनी है उनका एक प्राइवेट मोमेंट जो फ्लाइट में चुपके से रिकॉर्ड कर लिया गया। रविवार को श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों फ्लाइट में साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। श्रद्धा अपने फोन में कुछ दिखा रही थीं, तभी एक फ्लाइट स्टाफ ने चुपके से उनका वीडियो बना लिया।

यह वीडियो इंडिया फोरम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया। हालांकि कुछ ही देर में इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। सबसे कड़ा रिएक्शन आया बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा… ये प्राइवेसी का उल्लंघन है। किसी भी क्रू मेंबर को बिना सहमति ऐसा करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- Nobel Peace Prize : इजरायल ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, नेतन्याहू ने खुद सौंपा पत्र

रवीना की बात से कई यूजर्स सहमत दिखे और उन्होंने वीडियो बनाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट को सस्पेंड करने की मांग तक कर डाली। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो को तुरंत डिलीट करने की अपील की। (Celebrity privacy issue)

गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, श्रद्धा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा लो-प्रोफाइल रही हैं। राहुल, जाने-माने बिजनेसमैन अमोद मोदी के बेटे हैं और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़े हैं। वे ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों में बतौर लेखक और क्रिएटिव टीम का हिस्सा रह चुके हैं। (Celebrity privacy issue)

श्रद्धा कपूर को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। फिलहाल वे किसी नई फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं। (Celebrity privacy issue)

Back to top button
error: Content is protected !!