Politics of Chhattisgarh : भाजपा का कांग्रेस पर पोस्टर अटैक: ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं’
Politics of Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रायपुर में कांग्रेस की आयोजित “किसान, जवान और संविधान” सभा को ढोंग करार देते हुए कटाक्ष किया है कि कांग्रेस अब फिर से जनता को गुमराह करने निकली है।
यह भी पढ़े :- Nobel Peace Prize : इजरायल ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, नेतन्याहू ने खुद सौंपा पत्र
भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक व्यंग्यात्मक पोस्टर साझा किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाथों में तख्तियां पकड़े दिखाया गया है। एक तख्ती पर लिखा है: “किसान, जवान, संविधान”, और दूसरी पर: “संविधान बचाओ”।
पोस्टर में करारा व्यंग्य
पोस्टर में दो आम नागरिकों के बीच संवाद दिखाया गया है। एक कहता है, “देखो, कांग्रेसी फिर ढोंग करने निकले हैं,” तो दूसरा जवाब देता है, “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं। (Politics of Chhattisgarh)

भाजपा ने इस पोस्टर के साथ अपनी टिप्पणी में लिखा है कि कांग्रेस कभी किसी वर्ग की हितैषी नहीं रही और अब एक बार फिर किसान, जवान और संविधान के नाम पर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रही है।(Politics of Chhattisgarh)



