Google Analytics —— Meta Pixel

Scooty rider murder Bhilai : लूट की नीयत से की थी स्कूटी सवार की हत्या, उतई पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Scooty rider murder Bhilai : उतई थाना क्षेत्र में तीन जुलाई 2025 को डुण्डेरा-मोरिद मेन रोड पर स्कूटी सवार युवक राजकुमार यादव (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। एक अपचारी बालक समेत गिरफ्तार आरोपियों ने लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें :- Independence Day school programs:छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त का जश्न, तैयारियां शुरू, राजधानी में होगा भव्य आयोज

राजकुमार के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा के निर्देशन में जांच शुरू की गई।

150 CCTV कैमरे और 1500 मोबाइल नंबरों से मिला सुराग

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के 150 CCTV कैमरों के फुटेज और करीब 1500 मोबाइल नंबरों की लोकेशन खंगाली। जांच में स्कार्पियो वाहन की जानकारी सामने आई, जिसमें सवार लोगों पर संदेह गहराया। एक गवाह ने बताया कि घटना रात स्कार्पियो सवारों ने उससे भी लूट का प्रयास किया था।

गिरफ्तार आरोपी और वारदात की कहानी

पुलिस ने रामनगर कुम्हारी निवासी लोकेश सारथी उर्फ भांचा (19), राजकिशोर वैष्णव उर्फ छोटू (20), खुर्सीपार निवासी उमेश टंडन (19), तीन दर्शन मंदिर छावनी निवासी निखिल ठाकुर उर्फ विक्की चौधरी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लोकेश ने बताया कि वह और अन्य साथी स्कार्पियो से मोरिद की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अकेले मोबाइल पर बात करता स्कूटी सवार दिखा। लूट की नीयत से लोकेश, महाराजा देवार और आकाश उर्फ हड्डी ने युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब राजकुमार ने विरोध किया, तो आरोपी उस पर टूट पड़े। पेचकस और चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

हमले के बाद आरोपी उसका मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए। भागते समय उन्होंने धौराभाठा मोड़ पर हाईवा ड्राइवर से भी चाकू की नोक पर लूटपाट की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन, हथियार और स्कार्पियो वाहन जब्त किया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पहले से बनाई थी हत्या की योजना

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने घटना से पहले ही लूट के लिए सुनसान जगहों को चिन्हित कर योजना बना रखी थी। इन पर पूर्व में भी लूट और मारपीट के कई आरोप रहे हैं। घटना से पूर्व आरोपी निखिल ठाकुर ने अपनी मां का मोबाइल तीन हजार रुपये में गिरवी रखकर साथियों को पैसे उपलब्ध कराए थे।

Back to top button
error: Content is protected !!