Rescue operation: बारात से लौटते वक्त नाले में बहा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव; पुल पर तेज बहाव बनी वजह

Rescue operation: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में तेज बहाव वाले नाले को पार करने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखचंद वारम (41 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एक बारात से लौटते समय पुल पार करते हुए बह गया। घटना 7 जुलाई की रात की है, और युवक का शव 36 घंटे बाद 9 जुलाई की सुबह बरामद किया गया।
सुखचंद वारम अपने दो साथियों के साथ बिलाईगढ़ इलाके में बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें ग्राम अंडा स्थित बगान नाला पार करना था। रात करीब 9 बजे जब वे पुल पर पहुंचे, तब लगभग 2 फीट ऊंचाई तक पानी बह रहा था। (Rescue operation: )
यह भी पढ़ें:- Bilaspur Crime News: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने की खुदकुशी, झगड़े के अगले दिन फंदे पर लटकी मिली लाश
सुखचंद ने टॉर्च की रोशनी में नाला पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह संतुलन खो बैठा और बह गया।
उनके साथ मौजूद तुलेश्वर चंद्रा और फिरत सोनवानी ने तुरंत परिजनों और गांव के सरपंच को सूचना दी। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। रात में ही बचाव अभियान (Rescue operation: ) शुरू कर दिया गया।
8 जुलाई को एसडीआरएफ की टीम ने भी तलाश (Rescue operation: ) शुरू की, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिली। लगातार 36 घंटे की खोजबीन के बाद, 9 जुलाई की सुबह सुखचंद का शव बरामद किया गया।
इस हृदयविदारक घटना से ग्राम अंडा और आसपास के इलाकों में शोक की लहर फैल गई है। परिजन गहरे सदमे में हैं। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।



