Google Analytics —— Meta Pixel

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक, विपक्ष के तीखे तेवर के आसार

CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र (CG Monsoon Session) 14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। समय सीमित होने के कारण विपक्ष हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसकी अंतिम रूपरेखा विधायक दल की बैठक में तय होगी।

यह भी पढ़े :- Rescue operation: बारात से लौटते वक्त नाले में बहा युवक, 36 घंटे बाद मिला शव; पुल पर तेज बहाव बनी वजह

सत्र (CG Monsoon Session) के दौरान राज्य सरकार राजस्व, आवास एवं पर्यावरण जैसे विभागों से संबंधित कई विधेयक पेश कर सकती है। इसके अलावा अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है।

विपक्ष सत्र में आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है और सरकारी कामकाज व विभागीय गड़बड़ियों को लेकर सरकार से जवाब मांगने की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं, सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी तीखे सवाल उठा सकते हैं, जिससे सदन में जोरदार बहस की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!