Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में फिर मेडिकल आपूर्ति सवालों के घेरे में, सर्जिकल ग्लव्स के दो बैच उपयोग से प्रतिबंधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य उपकरणों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों में है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने सर्जिकल ग्लव्स के दो बैचों के वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लगातार दवाओं और उपकरणों के सैंपल फेल होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़े :- CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक, विपक्ष के तीखे तेवर के आसार

CGMSC ने सभी अस्पताल अधीक्षकों और खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि Surgical Rubber Gloves, Sterile ISI mark Size 7 (Drug Code- C61, Batch No. AM230607G) और Size 6½ (Drug Code- C58, Batch No. AM240703G) का उपयोग और वितरण तत्काल बंद किया जाए।

गुणवत्ता जांच में लगातार फेल हो रही सप्लाई

सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में कई मेडिकल उपकरण और दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में असफल पाई गई हैं। पहले भी कई उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। यह स्थिति राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, – “लगातार दवाएं और उपकरण फेल हो रहे हैं, पत्र जारी हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं हो रही। सरकार को यह बताना चाहिए कि इन गड़बड़ियों का जिम्मेदार कौन है और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

Back to top button
error: Content is protected !!