Google Analytics —— Meta Pixel

गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरुपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Guru Purnima : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima ) के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर मेडिकल आपूर्ति सवालों के घेरे में, सर्जिकल ग्लव्स के दो बैच उपयोग से प्रतिबंधित

उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। (Guru Purnima )

यह भी पढ़े :- CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 से 18 जुलाई तक, विपक्ष के तीखे तेवर के आसार

Back to top button
error: Content is protected !!