Chhattisgarh liquor Scam : शराब घोटाले पर सरकार की सख्ती, EOW चालान के बाद 22 अधिकारी सस्पेंड
Chhattisgarh liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2174 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में राज्य सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। यह आदेश वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी किया गया।
यह भी पढ़े :- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरुपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
इस कार्रवाई से ठीक पहले आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने 7 जुलाई को घोटाले में शामिल 29 अधिकारियों के खिलाफ करीब 2300 पन्नों का चालान विशेष अदालत में दाखिल किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। (Chhattisgarh liquor Scam)
कोर्ट का अल्टीमेटम:
सभी 29 आरोपियों को समन भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर विशेष न्यायालय ने सभी को 20 अगस्त तक उपस्थित होने का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर मेडिकल आपूर्ति सवालों के घेरे में, सर्जिकल ग्लव्स के दो बैच उपयोग से प्रतिबंधित
राज्य सरकार की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि अब भ्रष्टाचार के मामलों में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। आने वाले दिनों में और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। (Chhattisgarh liquor Scam)




