Chhattisgarh : रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी: सीमांकन के बदले मांग रहा था 15 हजार, ACB ने दबोचा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी महेंद्र कुजूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में रिश्वत लेते पकड़ा गया।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh liquor Scam : शराब घोटाले पर सरकार की सख्ती, EOW चालान के बाद 22 अधिकारी सस्पेंड
सूत्रों के अनुसार, पटवारी ने एक व्यक्ति से भूमि सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ACB ने योजना बनाकर जाल बिछाया और गुरुवार को उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़े :- गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरुपीठ पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पूछताछ और कार्रवाई जारी
ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया चल रही है। (Chhattisgarh News)
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। (Chhattisgarh News)



