Google Analytics —— Meta Pixel

IED blast in bijapur: IED की चपेट में आया नक्सली बैनर-पोस्टर निकालने गया जवान

IED blast in bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को IED ब्लास्ट की चपेट में आकर जिला पुलिस बल का जवान घायल हो गया। जवान नक्सलियों के लगाए पर्चे को निकालने के लिए गया था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली से लगे ग्राम इलमिडी के पास हनुमान टेकरी के नजदीक नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगा रखा था। सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए इलमिडी थाना के जवान निकले हुए थे। इस दौरान नक्सलियों का बैनर-पोस्टर देखा और उसे निकालने लगे। इसी बीच IED ब्लास्ट हो गया। सकी चपेट में आकर जवान सरैया तलंडी घायल हो गया है।

ये भी पढ़ें-बच्चों को कुरकुरे में मिलाकर दिया जहर, फिर खुद फंदे से लटक कर पिता ने की आत्महत्या

Back to top button
error: Content is protected !!