Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

बजट सत्र में शामिल होने स्कूटी से पहुंची महिला विधायक, 150 किलोमीटर का किया सफर

MLA Chhani Sahu : राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू (MLA Chhani Sahu) बजट सत्र में शामिल होने के लिए स्कूटी से 150 किमी दूर रायपुर के लिए निकली। बीते दिनों छन्नी साहू ने अपनी सुरक्षा त्याग दी है और तब से वे स्कूटी से ही सफर कर रही हैं। राजनांदगांव पहुंचने पर छन्नी साहू ने कहा कि बजट सत्र में शामिल होकर वे अपने क्षेत्र की बात और समस्याओं को रखेंगी। विधायक को अकेली रायपुर जाते देख उनके समर्थक भी उनके साथ बाइक पर चल पड़े हैं।

यह भी पढ़ें : Importance of Number Three: जन्म दिनांक से जानिए अंक की विशेषता, पढ़ें अंक 3 का क्या हैं महत्व

कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू पर ट्रैक्टर ड्राइवर बीर सिंह ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत दिसंबर महीने में छुरिया थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि विधायक पति ने उसे जातिगत गाली और जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद विधायक खुद पति को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी और गिरफ्तारी दिलवाई थी। वहीं विधायक ने सुरक्षा गार्ड, 3 पीएसओ, सरकारी गाड़ी को भी लौटा दिया था और स्कूटी से वहां से निकल गईं थीं।

ये भी पढ़ें : Collector visited on motorcycle: छत्तीसगढ़ के इस कलेक्टर की पूरे देश में चर्चा, मोटरसाइकिल से किया जिले की दूरस्थ अंचल का दौरा

स्कूटी से जाने के सवाल पर विधायक छन्नी साहू ने कहा कि सरकार से कोई नाराजगी नहीं है। बाकी जनता सब जानती है। कहा कि वह अपनी बात विधानसभा में रखेंगी।

बता दें छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो गया है। 7 से 25 मार्च तक चलने वाले इस बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से बजट सेशन की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है कि इस बजट सत्र में बहुत कुछ खास रहने वाला है।

Back to top button
error: Content is protected !!