Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाले में बड़ा झटका: अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज, 2161 करोड़ के घोटाले में नाम

CG Liquor Scam Case : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (CG Liquor Scam Case ) में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने आज सोमवार को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई उस बड़ी कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें राज्य में करीब 2161 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ था।

यह भी पढ़े :- समाज को चाहिए ऐसे लोग जो सरकार के खिलाफ याचिकाएं दायर करें : नितिन गडकरी

घोटाले का मास्टरमाइंड अनवर ढेबर

ED की जांच में सामने आया कि यह घोटाला एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट के जरिए अंजाम दिया गया, जिसके मास्टरमाइंड अनवर ढेबर थे। उल्लेखनीय है कि अनवर ढेबर पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भाई है।

22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 88 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप
राज्य सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने सिंडिकेट के साथ मिलकर करीब 88 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की।

IAS, राजनेता, कारोबारी – सबकी मिलीभगत

घोटाले में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, और पूर्व मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया के नाम भी सामने आए हैं। आयकर विभाग ने 11 मई 2022 को तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली में याचिका दायर कर बताया था कि अनवर ढेबर राज्य में शराब कारोबार की आड़ में अवैध वसूली करता है। इसके आधार पर ED ने 18 नवंबर 2022 को PMLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

नई आबकारी नीति बनी घोटाले की नींव

जांच में पता चला कि 2017 में लागू नई आबकारी नीति के बाद 2019 में अनवर ढेबर ने अपने प्रभाव से अरुणपति त्रिपाठी को CSMCL का MD बनवाया। यहीं से कथित रूप से घोटाले की शुरुआत हुई।

चार्जशीट में 3841 पन्ने, 22 आरोपी, मंत्री भी शामिल

13 मार्च 2024 को ED ने विशेष अदालत में 3841 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन सहित कई नेताओं, अधिकारियों और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं। (CG Liquor Scam Case )

चार्जशीट में इन कंपनियों और संस्थाओं का भी नाम है:

  • छत्तीसगढ़ डिस्टलर
  • वेलकम डिस्टलर
  • टॉप सिक्योरिटी
  • ओम साईं ब्रेवरेज
  • दिशिता वेंचर
  • नेस्ट जेन पावर
  • भाटिया वाइन मर्चेंट
  • सिद्धार्थ सिंघानिया

Back to top button
error: Content is protected !!