Naxalite encounter Bastar: नक्सलियों ने खुद जारी किया मौत का आंकड़ा, लेकिन पुलिस का दावा और चौंकाने वाला

Naxalite encounter Bastar: नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने देशभर में मारे गए अपने सदस्यों की संख्या को लेकर एक बुकलेट जारी की है। इसमें कहा गया है कि पिछले एक साल में देशभर में 357 नक्सली मारे गए हैं। इस सूची में दंडकारण्य, तेलंगाना, बिहार-झारखंड और ओडिशा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
हालांकि कुछ महीने पहले ही नक्सल प्रवक्ता ने जारी पत्र में कहा था कि डेढ़ साल में 400 से अधिक नक्सली मारे गए। पुलिस की बात करें तो आंकड़ा इससे भी ज्यादा है। बस्तर क्षेत्र में ही जनवरी 2024 से जून 2025 तक 420 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।

बुकलेट के अनुसार, मारे गए 357 नक्सलियों में 136 महिला नक्सली भी शामिल हैं। साथ ही, पोलित ब्यूरो मेंबर और महासचिव बसवा राजू समेत सेंट्रल कमेटी के 4, राज्य समिति के 16 और जिला समिति स्तर के 23 नक्सली भी मारे गए। (Naxalite encounter Bastar)
नक्सलियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 281 नक्सली दंडकारण्य क्षेत्र में मारे गए हैं। अन्य आंकड़े इस प्रकार हैं: बिहार-झारखंड में 14, तेलंगाना में 23, आंध्र-ओडिशा में 9, एमएमसी जोन (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़) में 8, ओडिशा में 20, पश्चिमी घाट और पंजाब से 1-1 नक्सली। (Naxalite encounter Bastar)

इनमें से 269 घेराबंदी हमलों में, 80 फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए हैं, जबकि कुछ की मौत बीमारी और हादसों के चलते हुई।
पुलिस का कहना है कि नक्सली संगठन मारे गए सदस्यों के सटीक आंकड़े छिपा रहा है। पिछले डेढ़ साल में नक्सल आंदोलन को गंभीर नुकसान हुआ है। पुलिस ऑपरेशन के चलते संगठन के कई शीर्ष नेता और प्रशिक्षित कैडर खत्म हो चुके हैं।
मारे गए नक्सलियों की याद में संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहा है। इस दौरान गांवों में सभाएं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि नक्सली इस दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना सकते हैं। इसके चलते सभी संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। (Naxalite encounter Bastar)
बुकलेट में नक्सलियों ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे “कगार युद्ध” के खिलाफ मोर्चा खोलने और जनसमूह को वर्ग संघर्ष और गुरिल्ला युद्ध के लिए संगठित करने की बात कही है।



