Chhattisgarh farmer scheme 2025: कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, धान की जगह वैकल्पिक फसलों पर 11,000 रुपये प्रति एकड़ तक की सहायता

Chhattisgarh farmer scheme 2025: खरीफ 2025 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के हित में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक फसलों की ओर प्रेरित करना, कृषि में निवेश बढ़ाना और लागत में राहत देना है।
राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण के तहत दलहन, तिलहन और अन्य वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने के लिए चिन्हित फसलों पर आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है। (Chhattisgarh farmer scheme 2025)
11,000 रुपये प्रति एकड़ तक की सहायता
विगत खरीफ मौसम में धान की खेती कर सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर विक्रय करने वाले किसान, यदि इस खरीफ सीजन में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन जैसी वैकल्पिक फसलें लेते हैं, तो उन्हें ₹11,000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि मिलेगी। (Chhattisgarh farmer scheme 2025)
यदि किसान कोदो, कुटकी, रागी या कपास जैसी फसलें लेते हैं, तो उन्हें ₹10,000 प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि मिलेगी।
यह सहायता राशि पोर्टल पर पंजीयन और गिरदावरी की पुष्टि के आधार पर दी जाएगी।
बीज भंडारण की व्यवस्था पूरी
उप संचालक कृषि श्री सतीश अवस्थी ने जानकारी दी कि जिले के सभी विकासखंडों में वैकल्पिक फसलों जैसे अरहर, उड़द, कोदो आदि के बीजों का पर्याप्त भंडारण कर लिया गया है।
अधिक जानकारी के लिए कहां संपर्क करें
योजना से संबंधित जानकारी के लिए किसान क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकासखंड स्तरीय कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। (Chhattisgarh farmer scheme 2025)



