Sakti Peela Mahal attack: सक्ती के पीला महल में कब्जे की कोशिश, हथियारों से लैस 12 लोगों ने किया हमला, दुर्व्यवहार और तोड़फोड़

Sakti Peela Mahal attack: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित ऐतिहासिक पीला महल पर 25 जून को कब्जे की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, 12 लोगों ने लाठी, डंडा, तलवार और हथौड़े से लैस होकर महल पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इस दौरान महल में मौजूद पीड़िता (जिला पंचायत सदस्य और बलात्कार के आरोपी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी) के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें महल से बाहर निकाल दिया गया।
यह पूरी घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है। हमले में एक व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। पुलिस इसे पूर्व नियोजित साजिश मान रही है।
घटना के समय पीड़िता के पति और सक्ती रियासत के 5वें राजा कुंवर धर्मेंद्र सिंह जेल में बंद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बिलासपुर में थे।
इस दौरान अमंक जोशी, राजकुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा समेत कई लोग महल में घुसे और पीड़िता को बाहर निकाल महल में ताला लगा दिया। (Sakti Peela Mahal attack)
इस मामले में टेकचंद जयसवाल, सुंदर जयसवाल समेत 8 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि अमंक जोशी, राजकुमार अग्रवाल, राजेश शर्मा, सरवन सिदार और जागेश्वर सिदार अब भी फरार हैं। (Sakti Peela Mahal attack)
एसपी अंकिता शर्मा और SDOP मनीष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है, और जांजगीर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। (Sakti Peela Mahal attack)



