Rashifal 18 July 2025: आज शुक्रवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 18 July 2025, दिन- शुक्रवार, कलियुग- 5124, विक्रम संवत- 2081, वीर निर्वाण संवत 2550, माह- श्रावण (सावन), तिथि- कृष्ण पक्ष अष्टमी (8)।
Rashifal 18 July 2025
1 मेष राशि (Aries) : आज इस राशि के जातकों को ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या चापलूसी से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठे बोल कभी-कभी संबंधों में दूरी भी ला सकते हैं। जो व्यापारी नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, उनके लिए शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से रुका हुआ था और आपको तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है।
2 वृष राशि (Taurus) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे।
3 मिथुन राशि (Gemini) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
4 कर्क राशि (Cancer) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है।आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी।
5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।
6 कन्या राशि (Virgo) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि कुछ आपसी मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होंगे। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Amrit Bharat Express: गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन 18 जुलाई से होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
7 तुला राशि (Libra) : जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।
9 धनु राशि (Sagittarius) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।
10 मकर राशि (Capricorn) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है।
11 कुंभ राशि (Aquarius) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नाम कमाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ व भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो भविष्य में इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। (Rashifal 18 July 2025)



