Chhattisgarh News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ED की छापेमारी
भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी की। टीम सुबह तीन गाड़ियों में CRPF जवानों की सुरक्षा के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी की कार्रवाई शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शराब घोटाले और कथित आर्थिक अनियमितताओं से संबंधित मामलों की ongoing जांच के तहत की जा रही है। हालांकि, अभी तक ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ED की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस खेमे में हलचल तेज हो गई है। भूपेश बघेल के समर्थक बड़ी संख्या में भिलाई और रायपुर में एकत्र होने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।



