Baba Vanga Predictions : 2025 में धरती पर उतर सकते हैं एलियन! बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद

Baba Vanga Predictions : ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर बुल्गारियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक नई भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) ने सनसनी फैला दी है। दावा किया गया है कि वर्ष 2025 में इंसान पहली बार एलियंस के संपर्क में आएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने इस घटना के समय को भी बड़े खेल आयोजन से जोड़ते हुए बताया है।
यह भी पढ़े :- Hareli festival: छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली, पढ़े यह पूरा लेख
बड़ा खेल आयोजन बनेगा एलियन संपर्क का मंच?
बाबा वेंगा के अनुसार, 2025 में एक “महत्वपूर्ण खेल आयोजन” के दौरान एलियंस और इंसानों का आमना-सामना होगा। इस वर्ष महिला यूरो फाइनल, महिला रग्बी वर्ल्ड कप, और फॉर्मूला 1 जैसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या किसी स्टेडियम या लाइव इवेंट में दुनिया को एलियंस की पहली झलक मिल सकती है?
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का जन्म 1911 में बुल्गारिया में हुआ था और वे बचपन में ही दृष्टिहीन हो गई थीं। उन्होंने 1996 में मृत्यु से पहले 5079 तक की भविष्यवाणियाँ की थीं। उनके अनुयायियों का दावा है कि उन्होंने सोवियत संघ के विघटन, प्रिंसेस डायना की मौत, और 9/11 हमले जैसी बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) पहले ही कर दी थी।
‘लिविंग नास्त्रेदमस’ ने भी की है मिलती-जुलती भविष्यवाणी
ब्राजील के एथोस सैलोमे (Athos Salome), जिन्हें ‘लिविंग नास्त्रेदमस’ कहा जाता है, ने भी एलियंस को लेकर भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप मानवता को एलियन जीवन के बहुत करीब ला चुका है। वे दावा करते हैं कि अमेरिकी सरकार UFO से जुड़ी गोपनीय फाइलें जल्द सार्वजनिक कर सकती है।
क्या सच होगी यह भविष्यवाणी?
भले ही इन दावों के पीछे वैज्ञानिक प्रमाण कम हों, लेकिन दुनिया भर में ऐसी भविष्यवाणियों को लेकर जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है। क्या वाकई 2025 में एलियंस से सामना होगा या यह महज एक और कल्पना है—इसका जवाब समय ही देगा।



