Google Analytics —— Meta Pixel

Mansa Devi temple stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी

Mansa Devi temple stampede: हरिद्वार, उत्तराखंड। रविवार सुबह हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर हुआ, जहां रविवार होने के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवा रही हैं।

करंट की अफवाह से भगदड़ की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर के पास एक खंभे से करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है कि हादसे की वजह करंट था। घटना के सही कारणों की जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं, और मैं स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।”

पुलिस का बयान

हरिद्वार एसपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग पर भगदड़ मची है। तत्काल पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अब तक 6 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायलों का इलाज जारी है।

स्थिति अब सामान्य

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :- हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई: रायपुर में अवैध दफ्तर पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले- “कानून से बड़ा कोई नहीं”

Back to top button
error: Content is protected !!