Woman caught with lover: महिला प्रेमी के साथ होटल में पकड़ी गई, पति और भाई से हुई मारपीट

Woman caught with lover: गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट चौकी अंतर्गत एक होटल में रविवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला अपने प्रेमी के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ी गई। महिला के पति ने दोनों को होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान महिला और उसके चचेरे भाई में भी जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
जानकारी के अनुसार, बरेली निवासी महिला और उसका पति भटहट कस्बे में फर्नीचर कारखाने में काम करते हैं। पति का आरोप है कि गांव का ही एक युवक तीन साल से उसी कारखाने में मजदूरी करता है और उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए हैं। रविवार को युवक बरेली से लौटकर भटहट आया और महिला को होटल बुलाया, जिसकी भनक पति को लग गई। (Woman caught with lover)
पति ने होटल पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान महिला का चचेरा भाई भी आ पहुंचा और गुस्से में महिला की पिटाई करने लगा, जिस पर महिला भी उससे भिड़ गई। महिला का कहना है कि वह पति से तलाक लेना चाहती है, लेकिन पति उसे तलाक नहीं दे रहा है। महिला का चार साल का बेटा भी है। (Woman caught with lover)
बाद में कारखाने के कुछ लोग होटल पहुंचे और महिला व उसके प्रेमी को कारखाने ले गए। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। (Woman caught with lover)



