Google Analytics —— Meta Pixel

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार:कहा -“अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते”

Supreme Court on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना और चीन को लेकर दिए गए एक कथित बयान पर मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है। कोर्ट ने सवाल उठाया कि, “आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते।”

यह भी पढ़े :- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर पर FIR, धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैं हिंदुत्व की सेवा से पीछे नहीं हटूंगा

कोर्ट में राहुल गांधी से तीखे सवाल

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एजी मसीह की बेंच ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके बयान पर आपत्ति जताई। राहुल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि विपक्षी नेता होने के नाते वह सवाल पूछ सकते हैं। इस पर कोर्ट ने जवाब देते हुए कहा:

“आप ये बातें सोशल मीडिया पर क्यों कहते हैं? संसद में क्यों नहीं पूछते?”

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी के पास इस बयान के पीछे कोई ठोस प्रमाण या विश्वसनीय जानकारी है।

भारत जोड़ो यात्रा में दिया था विवादित बयान

राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा (2023) के दौरान दावा किया था कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इस बयान को लेकर उन्हें मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

सिंघवी की दलील: “यह विपक्षी नेता को चुप कराने की कोशिश”

सुनवाई के दौरान सिंघवी ने तर्क दिया कि यह मामला विपक्षी नेताओं को चुप कराने और राजनीतिक सवाल उठाने से रोकने की कोशिश है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को निचली अदालत में सुनवाई से पहले प्राकृतिक न्याय नहीं मिला। (Supreme Court on Rahul Gandhi)

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। साथ ही, निचली अदालत में चल रही मानहानि की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद निर्धारित की गई है। (Supreme Court on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!