Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, अगली पेशी 18 अगस्त को

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अदालत ने एक बार फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब उनकी अगली पेशी 18 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़े :- सावन की पावन रात भूतेश्वरनाथ में दिखा अद्भुत नज़ारा, लेजर लाइट शो में जीवंत हुई शिवगाथा, भक्ति और सेवा का बना संगम

आज उनकी पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत से फिर से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

बता दें कि इससे पहले चैतन्य बघेल को 22 जुलाई को पहली बार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेजा गया था। आज उस अवधि की समाप्ति के बाद उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने ईडी को निर्देश दिया है कि वह आगामी 7 दिनों के भीतर चालान पेश करे। पेशी के दौरान चैतन्य बघेल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया।

छत्तीसगढ़ में हुए इस शराब घोटाले को लेकर ईडी द्वारा की जा रही जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं और यह मामला लगातार राजनीतिक और कानूनी स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!