Google Analytics —— Meta Pixel

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से ठगी करने वाले 3 विदेशी ठग गिरफ्तार

Rajnandgaon Police Action: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने विदेशी गिफ्ट और डॉलर भेजने का झांसा देकर महिलाओं से ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय सायबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही गिरोह के तीन विदेशी सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरोह में दो नाइजीरियाई और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी Snapchat जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवतियों से दोस्ती करते थे। फिर उन्हें महंगे गिफ्ट और विदेशी मुद्रा भेजने का लालच देते थे। जब महिलाएं विश्वास कर लेती थी तो ये ठग ‘कस्टम क्लियरेंस’ या अन्य चार्जेस के नाम पर उनसे भारी रकम वसूलते थे।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- EC ने BJP के साथ मिलकर चुराया चुनाव 

राजनांदगांव के चिचोला पुलिस चौकी और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को दिल्ली के जनकपुरी और उत्तम नगर इलाके से आरोपियों को पकड़ा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक युवती से 1 लाख 23 हजार 700 की ठगी की थी, जिसमें उन्होंने नकली इंटरनेशनल पार्सल और कस्टम दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। (Rajnandgaon Police Action)

आरोपियों से बरामद सामान

  • 25 मोबाइल फोन
  • 2 लैपटॉप
  • 6 कीपैड डिवाइस
  • 5 एटीएम कार्ड
  • 32 सिम कार्ड (11 UK के फर्जी सिम कार्ड शामिल)

पुलिस का कहना है कि ये गिरोह दिल्ली में रहकर फर्जी UK इंटरनेशनल सिम कार्ड और भारतीय बैंक खातों के जरिए देशभर की महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। उनसे पूछताछ के आधार पर और भी मामलों के खुलासे की संभावना है। SP मोहित गर्ग ने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक, खासकर महिलाएं, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें। अगर कोई महंगे गिफ्ट या विदेशी पैसे भेजने की बात करता है और इसके एवज में पैसे मांगता है तो यह निश्चित रूप से ठगी है। सतर्क रहें और ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस में शिकायत करें। (Rajnandgaon Police Action)

Back to top button
error: Content is protected !!