Google Analytics —— Meta Pixel

India Vs Trump Tariff War : ‘एक इंच दो, मील हथिया लेगा’ – भारत पर टैरिफ के बाद ट्रंप को चीन की चेतावनी

India Vs Trump Tariff War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले से वैश्विक व्यापारिक तनाव गहराता दिख रहा है। जहां भारत इससे सीधे प्रभावित होगा, वहीं चीन ने भी इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से भारत का समर्थन किया है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मासूम सृष्टि को गोद में लेकर रच दिया अपनत्व और स्नेह का अविस्मरणीय क्षण

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा: -“धमकाने वाले को एक इंच भी दो, वह एक मील ले लेगा।”

इस बयान के साथ उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी और ब्राज़ील के वरिष्ठ सलाहकार सेल्सो अमोरिम के बीच हुई बातचीत का एक अंश साझा किया, जिसमें कहा गया:- “दूसरे देशों पर दबाव बनाने के लिए टैरिफ को हथियार के रूप में इस्तेमाल करना न केवल संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है, बल्कि यह विश्व व्यापार संगठन के नियमों को भी कमजोर करता है। यह नीति अलोकप्रिय और अस्थिर है।”

भारत पर क्या असर पड़ेगा?

ट्रंप के इस टैरिफ के बाद भारत पर कुल 50% आयात शुल्क लग गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत के लिए एक आर्थिक झटका है, खासकर ऐसे समय में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

इस टैरिफ के प्रभाव:

  • अमेरिका में भारतीय निर्यात में गिरावट आ सकती है
  • भारत की डॉलर में कमाई पर असर पड़ेगा
  • अमेरिका से भारत की रणनीतिक दूरी बढ़ सकती है
  • नौकरियों पर असर और संभावित व्यापार घाटा
  • QUAD जैसे गठबंधनों में सामंजस्य प्रभावित हो सकता है

क्या अमेरिका को भी नुकसान होगा?

ट्रंप की यह नीति केवल भारत ही नहीं, अमेरिका के लिए भी जोखिमभरी मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला:

  • अमेरिका में महंगाई बढ़ा सकता है
  • हर अमेरिकी को सालाना करीब ₹2 लाख तक का नुकसान हो सकता है
  • अमेरिका की GDP को ₹11.6 लाख करोड़ तक का घाटा हो सकता है
  • रोजगार सृजन नहीं होगा, उल्टा 15 वर्षों में सबसे कम नौकरियां पैदा हो सकती हैं

वैश्विक प्रतिक्रिया और संदेश

ट्रंप द्वारा टैरिफ को “हथियार” (India Vs Trump Tariff War) के तौर पर इस्तेमाल करने की आलोचना अब अमेरिका के पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी चीन से ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और संगठनों से भी हो रही है। माना जा रहा है कि इस तरह की नीति से अमेरिका की वैश्विक साख और नेतृत्व पर भी असर पड़ सकता है। (India Vs Trump Tariff War)

Back to top button
error: Content is protected !!