Google Analytics —— Meta Pixel

NSA अजीत डोभाल ने की रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात, ट्रंप के टैरिफ वार के बीच भारत आएंगे पुतिन

Doval Meet President Putin: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मॉस्को यात्रा के दौरान क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात सुरक्षा, आर्थिक और ऊर्जा सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए हुई। डोभाल ने भारत-रूस संबंधों को ‘बहुत खास’ बताया है। साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता बहुत खास और पुराना है। हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। हमें राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की खबर से बहुत खुशी है। तारीखें लगभग तय हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:- सरकारी संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना राहुल गांधी का फैशन बनता जा रहा: बीजेपी

NSA अजीत डोभाल ने कहा कि हमारे बीच उच्च-स्तरीय बैठकें हुई हैं और इन उच्च-स्तरीय बैठकों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रपति पुतिन इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकते हैं। डोभाल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात में कहा था कि अब हमारे रिश्ते बहुत खास बन गए हैं, जिनकी हम कदर करते हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत साझेदारी है और हम हाई लेवल पर बातचीत करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को वजह बताकर ही भारत पर पहले 25% फिर 50% टैरिफ लगाया है। (Doval Meet President Putin)

 

राष्ट्रपति पुतिन ने आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत की यात्रा की थी, तब वे सिर्फ 4 घंटे के लिए भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौते पर दस्तखत हुए थे। इसमें मिलिट्री और तकनीकी समझौते शामिल थे। दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर यानी 2 लाख 53 हजार करोड़ रुपए सालाना ट्रेड का टारगेट रखा था। फरवरी 2022 में यूक्रेन वॉर शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी, जिससे दोनों देशों के बीच 2030 के लिए नए आर्थिक रोडमैप को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। भारत और रूस अपने बाइलैटरल ट्रेड को दोगुना करके सालाना 100 अरब डॉलर से ज्यादा करने पर सहमत हुए हैं। फिलहाल दोनों देशों के बीच करीब 60 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार है। वहीं PM मोदी ने साल 2024 में दो बार रूस की यात्रा की थी। वे BRICS समिट के लिए 22 अक्टूबर को रूस गए थे। इससे पहले जुलाई में भी PM मोदी ने दो दिन का रूस दौरा किया था, तब उन्होंने पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था। (Doval Meet President Putin)

Back to top button
error: Content is protected !!