देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं: केंद्रीय गृहमंत्री शाह
Home Minister Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू एंड कंपनी सदन में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहे हैं। लालू एंड कंपनी को नहीं पता कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, भाजपा-NDA की सरकार है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का किसी को हक नहीं है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकी बम फेंककर भाग जाते थे। कोई पूछने वाला नहीं था। हमने पहलगाम हमले का बदला लिया। पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि उनके पिता और माता लंबे समय तक सत्ता में रहे।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में बारिश से बड़ा हादसा, घर की दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत
उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी, गिरोह चलाने, अपहरण करने, फिरौती मांगने के अलावा आपने मिथिलांचल के विकास के लिए क्या किया है ? गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव मुझे बताएं कि वे किसे बचाना चाहते हैं ? क्या आप उन बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं, जो बाहर से आते हैं और बिहार के लोगों की नौकरियां छीनते हैं ? राहुल गांधी को यह वोट बैंक की राजनीति बंद करनी चाहिए और SIR, यह पहली बार नहीं हो रहा है। इसकी शुरुआत जवाहरलाल नेहरू ने की थी और यह आखिरी बार 2003 में भी हुआ था और तब भी कोई विरोध नहीं था। वे पहले से ही बिहार चुनाव हारने की एक वजह लोगों को बता रहे हैं। (Home Minister Shah)
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का तंज
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि हमने SIR की टाइमिंग पर सवाल उठाया है, क्योंकि बारिश का समय है और उत्तर बिहार के कई भाग बाढ़ में डूबे हुए हैं। हमने प्रक्रिया की बात की, क्योंकि ‘डॉग’ और ‘कार’ का भी सर्टिफिकेट बन रहा है। तीसरी चीज है, नीयत… चुनाव आयोग ना स्वतंत्र है, ना निष्पक्ष है और वह भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। मैं तो ये दावा करूंगा कि पिछला चुनाव जो भाजपा जीता है वह उन्हीं 65 लाख मतदाताओं के बल पर जीता है। सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि चुनाव आयोग हर सही शिकायत पर एफिडेविट की मांग करता है। मैं पूछना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी ने जो 18,000 एफिडेविट दिए थे उसके बाद आपकी बोलती क्यों बंद हो गई और कलम क्यों खामोश हो गई ? (Home Minister Shah)



