Google Analytics —— Meta Pixel

डे केयर में हैवानियत: 15 महीने की बच्ची को थप्पड़, बेल्ट से पिटाई और दांतों से काटा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी के डे केयर सेंटर BLIPEE में 15 महीने की बच्ची के साथ मेड ने बर्बरता की। घटना डे केयर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें मेड बच्ची को गोद में लिए हुए थप्पड़ मारती, प्लास्टिक बेल्ट से पीटती और जमीन पर पटकती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े :- ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं की एकजुटता का सबूत, युद्ध में सफल होने के लिए बड़े बदलावों को समझना जरूरी: CDS जनरल अनिल चौहान

मां को शक तब हुआ जब बच्ची डे केयर से लौटने के बाद लगातार रो रही थी। जांच करने पर बच्ची की जांघों पर गोलाकार काटने के निशान मिले। अस्पताल में डॉक्टर ने पुष्टि की कि ये निशान दांतों से काटने के हैं।

शुरुआत में डे केयर संचालक ने सीसीटीवी फुटेज दिखाने से इंकार किया और कार्रवाई भी नहीं की। बाद में दबाव डालने पर फुटेज देखी गई, जिसमें मेड की करतूत साफ नज़र आई।

मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-142 पुलिस ने आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया और डे केयर संचालिका चारू (पत्नी ऋषि अरोरा) के खिलाफ भी केस दर्ज किया। बीएसए गौतमबुद्धनगर और चाइल्ड वेलफेयर अधिकारी ने डे केयर के संचालन पर रिपोर्ट तलब की है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। आरोप है कि शिकायत करने पर डे केयर संचालिका ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी भी दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Back to top button
error: Content is protected !!