Google Analytics —— Meta Pixel

CM साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली DAP और यूरिया के अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Got DAP: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केंद्रीय रासायन और उर्वरक मंत्री JP नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और DAP खाद की अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केंद्रीय रासायन और उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और DAP खाद की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की। कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में रोपा-ब्यासी के समय पड़ने वाले खाद की अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी देते हुए उनसे खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त 50-50 हजार टन यूरिया और DAP खाद आवंटित किए जाने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री नड्डा इस पर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने उर्वरक मंत्रालय अधिकारियों को निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें:- कोरबा जिले में डायरिया का प्रकोप, नेवसा गांव में 12 लोग बीमार, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

केंद्रीय उर्वरक मंत्री नड्डा से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री नेताम और लोकसभा सांसद संतोष पांडेय, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े और रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेंद्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक किरण कौशल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में यूरिया और DAP खाद की आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। खरीफ सीजन में किसान अगस्त-सितंबर महीने में रोपा-बियासी का काम करते हैं। वर्तमान में रोपा-बियासी का काम तेजी से चल रहा है। इस समय धान के पौधों को तेजी से बढ़वार और बेहतर उत्पादन के मद्देनजर किसानों को इस समय ज्यादा फोस्फेटिक खाद की जरूरत पड़ती है। (Chhattisgarh Got DAP)

कृषि मंत्री नेताम ने दी जानकारी

कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने केंद्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि सप्लाई प्लान के मुताबिक छत्तीसगढ़ को जुलाई महीने तक यूरिया की 5.99 लाख और DAP की 2.68 लाख मीट्रिक टन आपूर्ति निर्धारित थी, जिसके विरूद्ध यूरिया की 4.63 लाख और DAP की 1.61 लाख मीट्रिक टन मात्रा राज्य को प्राप्त हुई है। अगस्त महीने के लिए यूरिया की 57,600 मीट्रिक टन और DAP की 36,850 मीट्रिक टन का सप्लाई प्लान निर्धारित है। इन उर्वरकों की सर्वाधिक आवश्यकता अगस्त महीने में होती है। इसलिए निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त यूरिया और DAP की 50-50 हजार मीट्रिक टन अतिरिक्त मात्रा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। (Chhattisgarh Got DAP)

खरीफ सीजन में खाद भंडारण और वितरण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में भारत सरकार की ओर से उर्वरक यूरिया-07 लाख 12 हजार मीट्रिक टन, DAP 03 लाख 10 हजार मीट्रिक टन और MOP 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 11 अगस्त तक 06 लाख 72 हजार मीट्रिक टन यूरिया, 02 लाख 14 हजार मीट्रिक टन DAP और 80 हजार मीट्रिक टन MOP का भंडारण किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि DAP के प्रतिस्थापन के संबंध में वैकल्पिक उर्वरकों के रुप में MOP 01 लाख 80 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 37 हजार मीट्रिक टन और एस.एस.पी. 02 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 95 हजार मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है। इसी तरह DAP की कमी की पूर्ति एन.पी.के और एस.एस.पी. उर्वरकों से की जा रही है। (Chhattisgarh Got DAP)

Back to top button
error: Content is protected !!