Google Analytics —— Meta Pixel

भारतीय स्टेट बैंक का सराहनीय कदम, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को लैपटॉप प्रदान कर उनकी शिक्षा में नई ऊर्जा भरी। बैरन बाजार स्थित बैंक के आंचलिक कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान कुल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप सौंपे गए।

यह भी पढ़े :- Rashifal 16 August 2025: आज शनिवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

विद्यार्थियों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी बताते हुए कहा, “स्टेट बैंक ने हमें डिजिटल शिक्षा से जोड़कर बड़ा अवसर दिया है, इसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।”

इस अवसर पर रायपुर अंचल के उप महाप्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े :- स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अंचल प्रमुख राकेश कुमार सिन्हा ने कहा, “बैंकर्स आर्थिक मोर्चे पर तैनात सिपाही हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI)समाज के प्रत्येक तबके की मदद में हमेशा अग्रणी रहा है।”

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संचालन मेजर माधुरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन गौरव यादव ने किया। (SBI)

Back to top button
error: Content is protected !!