Google Analytics —— Meta Pixel

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Janmashtami 2025: देशभर में आज (16 अगस्त) यानी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक भादो कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। हम आपको कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री के बारे में बताने जा रहे हैं। कृष्ण जन्मोत्सव मनाने का शुभ मुहूर्त रात 12 बजे से 12.48 तक रहेगा।

यह भी पढ़ें:- AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने RSS को चीन से बड़ा खतरा बताया, कहा- RSS का महिमामंडन करना स्वतंत्रता संग्राम का अपमान

पूजा सामग्री

  • जल 
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
  • नारियल
  • गंगाजल
  • मोरपंख और मुकुट
  • जनेऊ
  • लाल कपड़ा और भगवान के लिए नए पकड़े
    झूला
  • धूप, दीप, चंदन, अक्षत, फूल, हार
  • फल
  • तुलसी के पत्ते
  • मिठाई

पूजा विधि

  • मंदिर या पूजा स्थल की सफाई करें और उसे सजाएं।
  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखें।
  • भगवान को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • पंचामृत के बाद गंगाजल से स्नान कराएं।
  • भगवान को नए पकड़े पहनाएं, मुकुट और मोरपंख लगाएं।
  • भगवान कृष्ण की मूर्ति को झूला झुलाएं।
  • धूप, दीप, चंदन, अक्षत, पुष्प अर्पित करें और आरती करें।
  • आरती के बाद भगवान को भोग अर्पित करें।

जन्माष्टमी में पूजा के मंत्र

  • ओम नमो भगवते वासुदेवाय
  • हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे
  • यदु-कुल-नंदनाय वासुदेवाय
  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये नमः
  • श्रीकृष्णाय नमः
  • ॐ अच्युताय नमः
  • ॐ अनंताय नमः
  • ॐ माधवाय नमः
    ॐ गोविंदाय नमः

मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार या श्रद्धा पूर्वक करें। तिलक, दीप, धूप और फूल अर्पित करते समय मंत्र उच्चारण करें। जन्माष्टमी के दिन कुछ विशेष दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, नौकरी, करियर में उन्नति और धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में जरूरतमंदों को पीले, केसरिया या गुलाबी वस्त्र दान करना चाहिए। सात प्रकार के अनाज दान करना चाहिए। बच्चों को बांसुरी भेंट करनी चाहिए। गायों को हरा चारा खिलाना चाहिए। इस साल जन्माष्टमी शनिवार को है, जो शनि देव से जुड़ी हुई है। शनि भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्त माने जाते हैं, जिससे इस बार जन्मोत्सव को और भी शक्तिशाली माना जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधि, भोग सामग्री, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का पालन करके आप इस पर्व को विशेष रूप से मंगलमय बना सकते हैं। (Janmashtami 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!