Chhattisgarh Crimes News : सनकी आशिक का कारनामा: एक्स-गर्लफ्रेंड के पति को मारने भेजा बम, यूट्यूब से सीखी तकनीक
Chhattisgarh Crimes News / खैरागढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को पाने की सनक में उसके पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। आरोपी ने यूट्यूब से IED बम बनाना सीखा और उसे होम थिएटर स्पीकर के अंदर फिट कर गिफ्ट के तौर पर भेज दिया। पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए 2 किलो IED बरामद किया और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश फरार
गिफ्ट में छिपा ‘मौत का जाल’
जानकारी के मुताबिक आरोपी विनय वर्मा को जब अपनी प्रेमिका की शादी का पता चला तो उसने बदला लेने की योजना बनाई। इसके लिए उसने बम बनाने का तरीका यूट्यूब से सीखा और अवैध विस्फोटक सप्लायरों से संपर्क किया। विनय ने जेलाटिन स्टिक, डिटोनेटर और इलेक्ट्रिक वायर जुटाकर IED बम तैयार किया और उसे नए स्पीकर में छिपा दिया।
इंडिया पोस्ट का नकली लोगो
पार्सल को असली दिखाने के लिए उस पर इंडिया पोस्ट का नकली लोगो और पीड़ित का नाम छपवाया गया। जब पीड़ित ने पार्सल खोला, तो उसे शक हुआ। पेशे से इलेक्ट्रीशियन होने के कारण उसने स्पीकर को खोलकर देखा, तो उसमें छुपा बम पकड़ में आ गया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Chhattisgarh Crimes News)
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके से बम को सुरक्षित बरामद कर बम निरोधक दस्ते की मदद से डिफ्यूज किया। साथ ही आरोपी विनय वर्मा और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। (Chhattisgarh Crimes News )



