Google Analytics —— Meta Pixel

ED in Patan: सीएम के गृह नगर पाटन में पहुंची ईडी की टीम, महिला कांग्रेस नेता के घर कार्रवाई जारी

ED in Patan: छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की छापामार कार्रवाई जारी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग जिले के पाटन में ईडी ने छापामार कार्रवाई जारी है। यहां कांग्रेस नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके भाई के घर पर टीम पहुंची। बता दें कि मुख्यमंत्री के गृह नगर पाटन में सोमवार सुबह कांग्रेस नेता के यहां ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक ईडी विभाग का अमला सोमवार अल सुबह दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार (ED in Patan) पहुंचा था।

यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू एवं विमल साहू के घर जरूरी दस्तावेज खंगाल रही हैं। दोनों के निज निवास पर ईडी की टीम जांच में जुटी है। निवास के बाहर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस अमला सुरक्षा के लिए तैनात किया गया हैै। फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिला है छापे की कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में थाना जामगांव आर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गाता पारा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री एवं उनके भाई विमल साहू के घर प्रवर्तन निदेशालय ईडी का छापा पड़ा है। डिप्टी डायरेक्टर ईडी सहित सात अधिकारियों का दल आज सुबह से ही दस्तावेजों की जांच कर रहा है। उनके साथ सीआरपीएफ का सशस्त्र बल भी मौजूद है।

इसे भी पढ़ें- Vaccine for Children : 16 मार्च से शुरू होने जा रहा 12-14 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम जामगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गाता पारा पाटन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री जयंती साहू एवं उनके भाई विमल साहू के घर सुबह दबिश दी गई है ईडी की टीम सीआरपीएफ सशस्त्र बल के साथ कांग्रेस नेत्री के घर के अंदर प्रवेश किया।

Back to top button
error: Content is protected !!