मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, अमर अग्रवाल राज्यपाल से मिलने पहुंचे
CG Cabinet Expansion : राजधानी रायपुर में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल आज राज्यपाल रमेन डेका से मिलने राजभवन पहुंचे। हालांकि अमर अग्रवाल ने इसे सौजन्य भेंट बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े :- दुर्ग के शिवनाथ नदी में युवक ने लगाई छलांग, केलो डैम से लापता हुआ युवक
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात की थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। (CG Cabinet Expansion)
मालूम हो कि मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यात्रा से पहले या बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। (CG Cabinet Expansion)



