Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

CG Cabinet Expansion : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी राज्यपाल से की मुलाकात

CG Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ की राजनीति फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच हलचल में है। लंबे समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं और नेताओं की राजभवन में लगातार आवाजाही ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

यह भी पढ़े :- मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, अमर अग्रवाल राज्यपाल से मिलने पहुंचे

इसी कड़ी में सोमवार को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन मिश्रा और राजभवन की ओर से मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसके पहले, बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी राज्यपाल से लगभग एक घंटे तक मुलाकात कर चुके थे। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब नजदीक है। (CG Cabinet Expansion)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के गठन के बाद से ही सवाल उठ रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा और किन नए चेहरों को इसमें शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। (CG Cabinet Expansion)

Back to top button
error: Content is protected !!