Google Analytics —— Meta Pixel

सतर्कता की शुरुआत स्वयं से होती है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सचिव पी. दयानंद

CM Secretary P Dayanand: SECL मुख्यालय बिलासपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance) अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता SECL सीएमडी हरीश दुहन ने की। इस अवसर पर सुनील जैन, आयुक्त, बिलासपुर संभाग, SECL निदेशक (तकनीकी- संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास और मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन की विशिष्ट उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें:- CG Cabinet Expansion : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी राज्यपाल से की मुलाकात

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। फिर कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सीएमडी SECL हरीश दुहन ने सभी उपस्थितों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि पी. दयानंद ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में चाहे पीएसयू हों या राज्य शासन, पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन निश्चित रूप से सतर्कता और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और राज्य शासन दोनों ही एक-दूसरे के पूरक हैं और क्षेत्र के विकास के लिए दोनों के बीच परस्पर सहयोग और समन्वय अत्यंत आवश्यक है। (CM Secretary P Dayanand)

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे SECL सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि मैं टीम SECL के प्रत्येक सदस्य से यह आह्वान करना चाहता हूं कि हम जो भी कार्य करें, नियम और नीति के दायरे में रहकर पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ करें। राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि SECL को अपने कार्यसंचालन को बेहतर बनाने के लिए राज्य शासन से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता रहता है। इसी का परिणाम है कि इस साल हम मेगा प्रोजेक्ट्स में भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया में गति ला पाए हैं। इस दौरान उन्होंने भू-अधिग्रहण और अन्य क्षेत्रों में राज्य शासन से वांछित सहयोग से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। (CM Secretary P Dayanand)

हिमांशु जैन ने दी जानकारी

मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग की ओर से इस साल के अभियान की थीम “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” निर्धारित की गई है। इस अभियान के पांच प्रमुख बिंदु हैं- लंबित शिकायतों का निपटान, लंबित मामलों का निपटान, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का संचालन, संपत्तियों का प्रभावी प्रबंधन और डिजिटल पहलों को बढ़ावा देकर कार्यप्रणाली को और ज्यादा आधुनिक और पारदर्शी बनाना। सतर्कता विभाग की ओर से SECL में कार्यसंचालन को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। (CM Secretary P Dayanand)

गुणवत्ता में सुधार के लिए थर्ड पार्टी टेस्टिंग

जैसे- कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए थर्ड पार्टी टेस्टिंग, CCTV निगरानी और रियल टाइम सुपरविजन से पारदर्शी प्रणाली का विकास। खरीद प्रक्रियाओं में SOP आधारित बिल प्रोसेसिंग, FIFO क्लियरेंस और SAP आधारित ट्रैकिंग लागू की गई है। संपत्ति प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए मशीनों का सत्यापन और डिजिटल टैगिंग की गई है। जटायु डैशबोर्ड, डिजीकोल और इंटेग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संचालन और निगरानी को और ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाया गया है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सतर्कता) नागेश्वर राव समेत मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। (CM Secretary P Dayanand)

Back to top button
error: Content is protected !!