Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Crimes News : फोन पर बातचीत के बाद युवती का खौफनाक कदम, ब्लेड से 21 वार कर काटी हाथ की नस

Chhattisgarh Crimes News : कोरबा शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास सोमवार को एक युवती ने मोबाइल पर बातचीत खत्म करने के बाद आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। युवती ने गुस्से में आकर ब्लेड से अपने ही दाहिने हाथ पर 21 बार वार कर नस काट ली। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :- Rekha Gupta Attacker : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, हल्की चोट – आरोपी गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती एटीएम के बाहर खड़ी होकर काफी देर तक मोबाइल पर बात कर रही थी। बातचीत खत्म होने के बाद वह अचानक गुस्से में आ गई और जेब से ब्लेड निकालकर अपने हाथ पर बार-बार वार करने लगी। लगातार खून बहने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना की जानकारी राहगीरों ने 112 डायल कर पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति स्थिर है। ( Chhattisgarh Crimes News)

इस बीच, पुलिस यह जांच कर रही है कि युवती ने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया और मोबाइल पर किससे बातचीत कर रही थी। ( Chhattisgarh Crimes News)

Back to top button
error: Content is protected !!