Amit Shah Parliament Bill : अमित शाह ने पेश किया 130वां संशोधन विधेयक, विपक्ष ने फाड़ी कॉपी – सदन की कार्यवाही स्थगित

Amit Shah Parliament Bill : लोकसभा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन अहम विधेयक पेश किए। इन विधेयकों के तहत अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री किसी गंभीर आपराधिक आरोप में लगातार 30 दिन तक जेल में रहते हैं, तो उन्हें पद से हटाने का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़े :- CG New Ministers Department: विभागों का हुआ विभाजन, जानिए किस मंत्री को मिली कौन सी जिम्मेदारी
सदन में हंगामा और नारेबाजी
बिल पेश होते ही विपक्षी सांसद वेल में आकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।
कई सांसदों ने बिल की कॉपी फाड़कर गृहमंत्री अमित शाह की तरफ उछाली।
विपक्षी सांसदों ने सत्ता पक्ष को घेर लिया और गृह मंत्री का माइक मोड़ने की कोशिश की।
माहौल तनावपूर्ण होने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।
सत्ता पक्ष बनाम विपक्ष
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सबसे पहले नारेबाजी शुरू की।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी बिल की कॉपी फाड़ दी।
इसके बाद कांग्रेस और सपा के सभी सांसद वेल में उतरकर हंगामा करने लगे।
सत्ता पक्ष से रवनीत बिट्टू, कमलेश पासवान, किरण रिजिजू और सतीश गौतम गृहमंत्री के बचाव में आगे आए।
अमित शाह का पलटवार
बिल पेश करते हुए अमित शाह ने कहा – “मैं जब झूठे मामले में जेल गया था, तब पद से इस्तीफा दे चुका था। जब तक अदालत ने निर्दोष साबित नहीं किया, तब तक कोई संवैधानिक पद नहीं लिया। हम इतने बेशर्म नहीं हैं कि आरोप लगें और पद पर बने रहें। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे नैतिकता का पाठ पढ़ाने योग्य नहीं हैं। (Amit Shah Parliament Bill)
शाह ने प्रस्ताव रखा कि बिल को 21 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा जाए।
स्पीकर का बयान
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि राजनीति में शुचिता और नैतिकता जरूरी है। इसीलिए ऐसे विधेयक लाए जाते हैं। आखिरकार ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित हुआ और बिल को जेपीसी को भेज दिया गया। (Amit Shah Parliament Bill)



